अयोध्या। ''प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना'' के अन्तर्गत माह मार्च, 2022 के द्वितीय वितरण चक्र में जनपद के सभी राशनकार्डों पर 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (03 कि0ग्रा0 गेहूँ एवं 02 कि0ग्रा0 चावल) प्रति सदस्य (यूनिट) की दर से निःशुल्क वितरण 02 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2022 के मध्य कराया जा रहा है। सभी कार्डधारक उक्त अवधि में कोटे पर जाकर अपने कार्ड में शामिल यूनिट के अनुसार 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट की दर से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
माह मार्च, 2022 में निःशुल्क वितरण की अन्तिम तिथि माह की 10 तारीख निर्धारित है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अॅगूठा नहीं लगता है, वह माह की 10 तारीख को पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओ0टी0पी0 (प्रॉक्सी) के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
कोटेदार, सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने हेतु बनाये गये गोले में खड़े होने के लिये कार्डधारक से अनुरोध करते हुये सुचारु रुप से खाद्यान्न निर्गत करेंगें।