लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का फरमान जारी किया गया है, की नवरात्रि भर फिलहाल मीट की दुकाने बंद रहेगी। पूरे प्रदेश में 10 अप्रैल तक मीट की दुकान खोलने पर पूर्णरूप से प्रतिबंद रहेगा। यदि किसी भी दुकानदार ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीट की दुकाने बंद करने के पीछे सरकार का उद्देश्य नवरात्रि शुरू होना है। यही नहीं हर थाना अध्यक्ष को सुनिश्चित करना है कि उसके क्षेत्र में कोई मीट की दुकान अगले 9 दिन तक न खुलने पाए। अन्यथा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी।
गौरतलब है कि शनिवार से नवरात्र शुरू हो गया है इन 9 दिनों में हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाएगी। उसके बाद कन्या पूजन कर नवरात्र के आयोजन का समापन होगा। इन दिनों अधिकतर लोग 9 दिन तक व्रत रखकर मां भगवती की आराधना करते हैं।इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग यदि नॉनवेज देख ले तो माना जाता है कि उनका व्रत भी भंग हो जाता है। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम विभिन्न इलाकों में जाकर भ्रमण करेगी। जहां पर भी मीट की दुकान खुली हुई यह खुले में मीट बेचते हुए पाये जाएंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।