बीकापुर-अयोध्या। बिजली मीटर लगाने मे कर रहे हैं धन उगाही lविद्युत उप केंद्र बीकापुर के (के यल के )फीडर से जुड़े गांव सुल्हेपुर में शासन की मन्सा अनुसार बिजली मीटर लगाने का कार्य चल रहा है जिसमें 200 रुपए प्रति उपभोक्ता वसूला जा रहा है ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मीटर लगाने वाले कर्मी कनेक्शन धारक से दो दो सो रुपए वसूल रहे हैं और कह रहे हैं कि मीटर की सेटिंग अच्छी तरह कर देंगे ताकि बहुत नॉर्मल बिल आएगा जिसकी चर्चा गांव के चौराहे पर तेजी से चल रही है।