अयोध्या में नयाघाट से सआदतगंज तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने राज्य सरकार पर तंज कसा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की भगवान श्री राम की पूजा तभी सार्थक होगी जब प्रजा के आंख में आंसू ना आए। उनके हाथ में कटोरा ना आए।उन्होंने कहा कि सरकार अपना वादा निभाए।पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व अयोध्या कर व्यापारियों से वादा किया था कि वे घर के बदले घर और दुकान के बदले दुकान देंगे।अगर सरकार वादा नहीं निभाती है तो यह भी भ्रष्टाचार होगा।पवन पांडे ने कहा कि अगर शहर का घर व दुकान तोड़ा गया तो शहर का स्वरूप बदल जाएगा।लोग यहां तीन तीन चार चार पीढ़ियों से रह रहे हैं यह लोग कहां जाएंगे। व्यापारी कहां जाएंगे। सरकार इनको उचित मुआवजा दे। सरकार इनके दुकानों और घरों पर विचार करें।अपील करते हुए पवन पांडे कहा कि भाजपा सरकार जनता को रुलाए मत,जनता के व्यापार को चौपट न करें, जनता को सताए मत, उनके हाथ में कटोरा न दे।बता दें कि विकास की कड़ी में राज्य सरकार नया घाट से सआदतगंज लगभग 9 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण करने जा रही है। जिसकी जद में दुकानें और मकाने आ रहे हैं जो तोड़े जाएंगे।जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
अयोध्या में नएघाट से सहआदतगंज तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर सपा पूर्व मंत्री पवन पांडे का आरोप।
byManas Samachar
-
0