उन्नाव।विश्व मातृ दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत यातायात पुलिस जनपद उन्नाव के तत्वाधान में निर्धन और जरूरत मंदिर मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया उन्नाव जनपद यातायात प्रभारी अरविंद पांडे वाह सदर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्र सहित यातायात विभाग के सभी सदस्यों ने 1 दर्जन से अधिक बहुत ही बुजुर्ग विपन महिलाओं को सम्मान कुर्सी पर बैठा कर माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र के रूप में बहुत ही सुंदर साड़ी मिष्ठान व फल भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया गया उपस्थित मात्र शक्तियों ने यातायात प्रभारी अरविंद पांडे वह उनकी पूरी टीम के सदस्यों सहित सदर चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र के सिर पर हाथ फेरते हुए बार-बार आशीर्वाद दिया साथ ही कुछ बुजुर्ग महिलाएं अपनी पोटली में अमिया और कुछ अन्य खाने की सामग्री लाई थी जिसको उन सभी ने यातायात विभाग के सदस्यों को देकर खूब आशीर्वाद दिया खिले हुए चेहरों के साथ उपस्थित महिलाओं को स्वल्पाहार कराते हुए विदा किया गया सम्मान समारोह का समन्वयक कर रहे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव और सलाहकार डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर ने बुजुर्ग मात्र शक्तियों से आशीर्वाद लिया सम्मानित होने वाली महिलाओं में फूलमती किसाना सरस्वती फूल दुलारी बिताना सन्नो राधा मेहरून्निसा शबाना बेगम आदि उपस्थित रही यातायात विभाग से रामप्रकाश राजेश कुमार सिंह अनिल ताजदार मुकेश राजपूत रीता सिंह चौहान आदित्य शिवचंद आदि ने योगदान दिया।