भारतीय जन सहाय संगठन की अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने पीड़ित की मदद


 
        अयोध्या। राम नगरी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट पुलिस चौकी अंतर्गत रामघाट हाल्ट के निकट झोपड़ी बनाकर रहने वाले पीड़ित परिवार रामजी निषाद और भागीरथी देवी के घर में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। जिसके चलते सब कुछ सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह पीड़ितों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया।
 आग लगने से दुखी पीड़ित परिवार रामजी निषाद और भागीरथी देवी के परिजनों को जनपद की भारतीय जन सहाय संगठन की अध्यक्ष व समाजसेविका अर्चना तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के महासचिव पंडित अंतरिक्ष महाराज की ओर से खाद्य सामग्री, बर्तन, वस्त्र व अन्य जरूरतमंद का सामान प्रदान किया गया।
         इस दौरान पीड़ितों ने समाज सेविका अर्चना तिवारी और पंडित अंतरिक्ष महाराज के प्रति आभार जताया और कहा कि आप लोग पहले व्यक्ति हैं जो हमारे घर आकर हम लोगों की तत्काल मदद किये व आशु पोंछे है। यह एहसान हम सब कभी नही भूलेंगे।
        इस दौरान समाजसेविका अर्चना तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास होता है कि जो भी जरूरतमंद है यथासामर्थ उनकी मदद की जाए। जरूरतमंद मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। हर बड़े व सम्पन्न व्यक्ति को अपने आसपास जो भी पीड़ित हैं गरीब हैं दुखी हैं उनकी यथा सामर्थ मदद करनी चाहिए। जबकि पंडित अंतरिक्ष महाराज ने कहा कि हमारा संगठन गरीबों दीन दुखियों और जरूरतमंदों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहता है। हमसे जो भी थोड़ा बहुत मदद हो चुका हमने इन पीड़ितों की मदद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने