शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में शादी के सात फेरे लेकर अपनी दुल्हन को विदा कर लौट रहे दूल्हे की कार पलट गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित सभी लोग घायल हुए हैं वहीं इस हादसे दुल्हन की छोटी बहन सहित चालक की मौके पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम दिहाला का रहने दूल्हा पिछोर के ग्राम खरई से अपनी दुल्हन की विदाई करा कर वापस अपने गाँव दिहाला वापस आ रहा था। जहां अपने गाँव दिहाला पहुँचने से पहले दूल्हा-दुल्हन के वाहन का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दुल्हन की बहन जो अपनी दुल्हन बनी बहन के साथ विदाई के बाद साथ आ रही , हादसे में उसकी मौत हो गई इसके साथ ही वाहन चालक ने भी इस हादसे में जान गवाई। शेष सभी वाहन सवार घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।