एसएसपी, द्वारा जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किया जा रहा पैदल गश्त।


            अयोध्या। समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किया जा रहा पैदल गस्त, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग। पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या  शैलेश कुमार पाण्डेय महोदय द्वारा शहर क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। 
           पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गाे, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने