अयोध्या। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जनपद अयोध्या में 18 से 59 आयु वर्ग के जिन लाभार्थियों का प्रिकॉशन डोज नहीं लग पा रहा है ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी नीति कि 18 से 59 आयु वर्ग का कोविड टीका भुगतान आधारित होगा के लिए कल दिनांक 6 जुलाई से जनपद के निजी चिकित्साल्य राज राजेश्वरी हॉस्पिटल में प्रारंभ हो रहा है। प्रिकॉशन डोज से वंचित उक्त आयु वर्ग के पात्र लाभार्थियों से अपील है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित कोविशील्ड वैक्सीन की रुपया 387 प्रति डोज उक्त हॉस्पिटल में जमा कर अपनी प्रिकॉशन डोज कोविशील्ड की लगवा लें। सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध है कि अपने स्लॉट बुक करा कर जाएं और इसका भी ख्याल रखें कि वैक्सीन की उपलब्धता सभी के लिए सुनिश्चित हो सके।
6 जुलाई से जनपद के निजी चिकित्साल्य में लगेगा 18 से 59 आयु वर्ग के जिन लाभार्थियों का प्रिकॉशन डोज
byManas Samachar
-
0