कस्बा रुदौली में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान



         रुदौली-अयोध्या। रुदौली क्षेत्र में पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
क्षेत्रधिकारी रूदौली के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव के निर्देशानुसार एसआई धर्मेंद्र सिंह व उनकी टीम ने दलसरायं हाईवे मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान 22 वाहनों का चालान कर 1 लाख 5 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों को धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए हेलमेट ज़रूर पहनने की नसीहत दी।मानक के विपरीत चल रहे 5 ट्रक व 8 चार पहिया वाहनों से भी जुर्माना वसूला गया।
       एसआई धर्मेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल नरेंद्र यादव,संतोष यादव व नितेश मौजूद रहे।क्षेत्र में जगह जगह हो रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा तफरी मची रही।रास्ता बदल बदल कर अपने अपने गंतव्य की तरफ़ वाहन चालक जाते दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने