मिल्कीपुर-अयोध्या। निर्माणाधीनअयोध्या रायबरेली फोरलेन पर खिहारन स्थित पशु चिकित्सालय के सामने बने नवनिर्मित डिवाइडर से रात में हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए।मोटरसाइकिल सवार 1. रोहित चौहान पुत्र आसाराम 2. अभिषेक पासी पुत्र रमेश 3. वीरेंद्र कनौजिया पुत्र मोहन समस्त निवासी ग्राम कर्मडांडा रात में
बारुन बाजार से अपने घर कर्मडांडा वापस जा रहे थे तभी पशु अस्पताल के पास बने डिवाइडर से टकरा गए।तीनों को काफी चोटें आई हैं।पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।