अयोध्या।कालर भगवती प्रसाद द्वारा सूचना दिया गया कि उनके घर पर गैस सिलेण्डर लीक होने से आग गल गयी है तथा आग तेजी से फैल रही है। आस पास कई दुकाने हैं, जिनसे जन-धन हानि हो सकती है। डायल 112 PRV 0903 थाना कैण्ट द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए मौके पर इर्द-गिर्द दुकानों से सीटीसी फायर के सहयोग से एवं पीओपी पाउडर व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तथा सिलेण्डर की आग पर भी काबू पा लिया गया। घटना तथा कार्यवाही से तत्काल सीसीआर को अवगत कराते हुए मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर स्थलीय निरीक्षण व सिलेण्डर को चेक करवाया गया। तथा फायर सर्विस की मदद से कालर के परिवार तथा ग्रामीणों को सिलेण्डर के इस्तेमाल तथा लीक होने पर आग लगने के बचाव तथा आग लगने पर उसके बुझाने के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी। कालर व ग्रामीणों द्वारा डायल 112 के कर्मचारीगण उ0नि0 श्रीनिवास पाण्डेय, का0 विजय कुमार, हो0गा0चा0 पंकज पाठक के सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अयोध्या पुलिस का धन्यवाद दिया गया।
पुलिस की सतर्कता से पाया गया आग पर काबू, नहीं हुई किसी प्रकार की जन-धन हानि।
byManas Samachar
-
0