बीकापुर-अयोध्या। रवी बीज मूल्य को अपने प्रयोग में लेने और सरकारी कोष में जमा नही करने पर मसौधा के राजकीय गोदाम बीज प्रभारी रमेश चंद्र तिवारी को उप निदेशक कृषि डा संजय कुमार त्रिपाठी ने किया निलंबित। निलंबन अवधी में उन्हें उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर से किया आबद्ध। करीब 05 लाख 59 हजार से अधिक सरकारी धन को अपने निजी प्रयोग में लगाने की पुष्टि, उसे तत्काल जमा करने का भी निर्देश।