कृष्ण देव वर्मा "गवास" दुबारा बने अपना दल (एस) अयोध्या के जिलाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पुनः जताया उन पर भरोसा।



     अयोध्या। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी द्वारा कृष्ण देव वर्मा उर्फ गवास को लगातार दूसरी बार अयोध्या जनपद की कमान सौपी गयी है।
     कृष्ण देव वर्मा को दुबारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशियों की लहर है और इस अवसर पर कृष्ण देव वर्मा ने पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है और भरोसा दिलाया है कि वो जनपद में अपना दल एस की जड़ो को और तेजी से मजबूत करेगें। तथा उन्होंने पूरे जनपद  से मिले रहे स्नेहिल शुभकामनाओ हेतु सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया है।
       केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कृष्ण देव वर्मा को 2020 में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया था और इस कार्यकाल में ही उन्होंने अपना दल (एस) को इतना मजबूत किया कि अनुप्रिया पटेल ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने