रूदौली-अयोध्या।सरकारी स्कूलों की बदहाली दूर करने की कवायद के क्रम में समय समय पर जानकारी सामने आती है, लेकिन कई बार केवल घोषणाएं होकर रह जाती हैं। जमीनी स्तर पर अमल नहीं हो पाता लेकिन बीते कुछ सालों में सरकारी स्कूलों को दान में फर्नीचर देने का क्रम देखने में आ रहा है।शिक्षा क्षेत्र रूदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमपुर कंपोजिट में समाजसेवी धर्मदत्त पाठक ने 40 नौनिहालों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया है। मंगलवार को उनके पुत्र एल.एस.डी.पी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल पाठक ने बीईओ राम शंकर की उपस्थिति में विद्यालय को यह भेंट दी।अपनी क्लास में पहली बार बेंच पाकर बच्चे काफ़ी खुश दिखे।बीईओ राम शंकर ने समाजसेवी धर्मदत्त पाठक व उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके कार्य की सराहना की। समाजसेवी अनिल पाठक ने बताया कि इस विद्यालय पर कार्यरत शिक्षक श्रीप्रकाश पाठक के द्वारा दी जा रही शिक्षा व उनके नवाचारों से प्रभावित होकर यह भेंट विद्यालय को दी गई है। ऐसे शिक्षकों की ही सभी विद्यालयों को आवश्यकता है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्या सागर भीम, एलएसडीपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आदित्य पाठक उपस्थित रहे।
अब टाटपट्टी पर नही, बेंच पर बैठकर पढ़ेंगे नौनिहाल, समाजसेवी ने दान किया 40 बच्चो के लिए फर्नीचर।
byManas Samachar
-
0