अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पतंग के मांझे से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित मांझे प्रशासन के सहयोग के बेचना असंभव है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के आंकड़े के मुताबिक लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का या तो गला कट गया अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तमाम लोगों को उपचार के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़े हैं। मांझे के शिकार अधिकतर ओबरव्रिज पर मोटरसाइकिल सवार होते हैं।
उन्होंने कहा कि मांझे को बेचने तथा प्रयोग करने वाले दोनों अपराधिक कृत्य के दोषी है। श्री पाण्डेय ने मांग किया कि प्रशासन नगर में सघन अभियान चला कर दोनों प्रकार के लोगों पर अपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे ।