उत्तर प्रदेश उद्योग मंडल ने जीएसटी विभाग को सौंपा ज्ञापन।


   अयोध्या।  26 मई को अयोध्या जिले में जी एस टी के अधिकारीयों द्वारा दुकान पर छापे की कार्रवाई कर रहे जिससे व्यापारियों में एक भय का वातावरण पैदा हो गया है, जबकि  मुख्य अधिकारी  ने सभी प्रकार से छापे आदि पर रोक लगा रखी है आज इसी संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ज्वाइन कमिश्नर ग्रेड 2 आर एस विद्यार्थी से मिलकर एक ज्ञापन दिया, जिसमें सरकार को निर्देश के विपरीत जो छापे आदि डाले जा रहे हैं  उसको बंद किया जाए।
      ज्वाइनड कमिश्नर ने बताया कि किसी प्रकार की छापे की कार्यवाही नहीं की जा रही है सिर्फ प्रदेश से जिस व्यापारियों की लिस्ट आई है उनकी जांच की जा रही है ।
      आज व्यवसाई को परेशान होने की जरूरत नहीं है, अगर व्यापारी को कोई परेशानी हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
      व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहां की इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दें जिससे व्यापारियों में जो दहशत है वो दूर हो जाए।
     उन्होंने एक-दो दिन में प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को बात कही।
     बैठक में  धनंजय सिंह ज्वाइन कमिश्नर एसआई बी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल में  विजय कुमार गुप्ता संरक्षक, कविंद्र साहनी जिला अध्यक्ष, रमेश चौरसिया जिला महामंत्री, प्रेम नाथ राय महानगर महामंत्री, मानव मेहरोत्रा युवा जिला अध्यक्ष, प्रभात कुमार अग्रवाल युवा कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने