बाजार को निकली किशोरी का हुआ अपहरण, केस दर्ज



     बीकापुर-अयोध्या।  घर से बाजार सामान खरीदने गई किशोरी लापता हो गई। लापता हुई किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध धारा 366 आईपीसी अपरहण करने का मुकदमा पंजीकृत किया है।     
         कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसकी पुत्री 26 मई को सुबह करीब 10 बजे किसान गंज बाजार में सामान खरीदने गई थी। उसके बाद घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
        पीड़ित द्वारा आशंका जताई गई है कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के धेनुवावा निवासी प्रमोद कुमार उसकी पुत्री को बहका फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है। बताया है कि आरोपी उनके भाई के पुत्र का साला है। जो बराबर उनकी पुत्री से बातचीत करता रहता था।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने