मनीष पटेल बने नगर पंचायत खिरौनी के नए ई ओ।



         सोहावल-अयोध्या। तहसील क्षेत्र सुचितागंज खिरौनी में अबतक सबद्ध रहे ईओ रणविजय सिंह के स्थान पर स्वतंत्र रुप से काम करने के लिए ईओ के पदभार के लिए सहायक वैज्ञानिक मौसम विभाग गुजरात में काम कर रहे मनीष पटेल की नियुक्ति हुई।पटेल ने बताया लोवर पीसीएस की परीक्षा पास कर पहली पोस्टिंग हुई है।व नवसृजित नगर पंचायत होने के कारण नये सिरे से विकास के कार्यो का अमली जामा पहनाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी।पहली प्राथमिकता नालियों कूड़े कचरों के ढेरों की सफाई गरीबो को मिलने वाले आवास की होगी।शासन से मिलने वाली नगर पंचायत की सुविधाओं को पात्रो तक पहुंचाना भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत को आदर्श बनाना होगा।बी टेक की शिक्षा प्राप्त मनीष पटेल लखनऊ के मूल निवासी भी हैं।
मालूम हो कि रूदौली एवं खिरौनी नगर पंचायत का एक साथ नगर विकास का चार्ज रणविजय सिंह के पास था।स्वतंत्र रूप से प्रभार मिलने पर विकास के कार्यो में होने वाली दिक्कते दूर होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने