दुनिया में अपना परचम लहरा रहे भारत के मेधावी रामचंद्र यादव



     मिल्कीपुर-अयोध्या। अमानीगंज क्षेत्र के रामचरण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घटौली में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को समारोह पूर्वक टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट पाकर तकनीकी ज्ञान अर्जित कर रहे छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप अर्पित कर किया गया।
       मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है शिक्षा के अनेक क्षेत्रों में भारत के मेधावी पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहें हैं। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक शिक्षा को मजबूती मिली है और माध्यमिक शिक्षा का भी दिनोंदिन उन्नयन हो रहा है। मोदी योगी सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पूरे विश्व में भारत और मोदी का डंका बज रहा है। सबका साथ सबका विकास के तहत सर्व समाज के छात्रों के सशक्तिकरण के लिए टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करें और ऊंचा मुकाम हासिल कर देश का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि ने संस्थान के 19 छात्रों को टेबलेट वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने किया।
    इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक जगन्नाथ प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य रमाशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य परमानंद यादव, विद्यानंद यादव, कृष्णानंद यादव, दिनेश, ओमकार गुप्ता सहित संस्थान के छात्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने