जनता का वोट भाजपा पर कर्ज, विकास करके ब्याज के साथ चुकता करेंगे-केशव मौर्या।


      अयोध्या। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के पक्ष में फिज़ा बनाने के लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने शहर में किया रोड शो, रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ रोड शो, नाका गांधी आश्रम से निकला रोड शो, शहर के मुख्य मार्ग से निकलकर रिकाबगंज में समाप्त हुआ डिप्टी सीएम का रोड शो, सड़कों पर नाचते गाते लोक गायिकाओं ने बांधा समा, सड़कों पर दिखाई पड़ी राम की सेना, अयोध्या में अखिलेश यादव के प्रचार न करने पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्या, कहा सपा वालों को मालूम है यहां राम भक्त लोग रहते हैं, राम भक्तों के बीच वे कैसे आएंगे, अच्छा उनको सद्बुद्धि आई, यहां नहीं आए,यहां कमल खिलने जा रहा है, कमल खिलाने के लिए जनता का जो उत्साह है जो सैलाब है उसके लिए जनता का ह्रदय से धन्यवाद, देश में कमल खिला है प्रदेश में कमल खिला है नगर निगम अयोध्या में भी कमल खिलेगा,  प्रदेश के बाकी शहरों में भी कमल खिलेगा, केशव मौर्या की लोगों से अपील, अयोध्या के विकास के लिए डबल इंजन के रूप में जो ट्रिपल इंजन की सरकार दिए थे उसको बनाए रखें, जनता का वोट भाजपा पर कर्ज, विकास करके ब्याज के साथ चुकता करेंगे, संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में फिर कमल खिलने जा रहा है, अयोध्या धाम को कमल के फूल की तरह खिलाने के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे: केशव मौर्या।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने