बनारस में बनेगी स्पोर्ट्स सिटी, होटल, माल, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाओं से होगी लैस

     वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही काशी में स्पोर्ट्स सिटी भी विकसित की जाएगी। बाबतपुर एयरपोर्ट व गंजारी में क्रिकेट स्टेडियम के बीच इसका निर्माण कराया जाएगा। यहां होटल, मनोरंजन पार्क, शापिंग माल, फिटनेस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएम ने सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। 
      पूर्वांचल का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी में बन रहा है। इसका शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। इससे पहले ही एयरपोर्ट और स्टेडियम के बीच बाबतपुर-हरहुआ में स्पोर्ट्स सिटी बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी।
       क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। वहीं दिग्गज खिलाड़ी भी आएंगे। ऐसे में स्पोर्ट्स सिटी बनाने की कवायद की जा रही है। आवास विकास परिषद ने जो खाका तैयार किया है, इसके दो अलग-अलग ब्लाक होंगे। होटल के लिए जमीन अधिग्रहति की जाएगी। वहीं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने