लखनऊ। एलडीए गोमती रिवर फ्रंट पर लक्ष्मण मेला मैदान के पास 700 मीटर लंबी नेचर ट्रेल विकसित करेगा। यह योजना न सिर्फ लोगों को जंगल वाक का अनुभव कराएगी, बल्कि उन्हें सीधे तौर से प्रकृति के नजदीक लाने में मददगार होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पांच करोड़ रुपये की लागत से योजना का कार्य शुरू करा दिया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पिछले दिनों स्थल निरीक्षण करके निर्देश दिया कि नेचर ट्रेल में आने वाले लोगों को घने वन के बीच से होकर गुजरने का अनुभव मिल सके। नेचर ट्रेल में बड़े पेड़ों के आसपास बांस के झुरमुट विकसित होंगे। लैंड स्केपिंग के कार्य के साथ-साथ जिग-जैग स्लोप बनाए जाएंगे। जिससे यहां घूमने वाले लोगों को भ्रमण के दौरान जंगल वाक का आनंद मिलेगा।
निर्देश।
60 मीटर लंबे और 14 मीटर चैड़े इस क्रूज पर एक साथ 250 लोग सफर कर सकेंगे। इसका कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, जिसे दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दूसरा क्रूज गोमती बैराज से हनुमान सेतु के मध्य संचालित होगा। 45 मीटर लंबे व 10 मीटर चैड़े इस क्रूज में एक बार में 200 लोग सफर कर सकेंगे। इसे अक्टूबर तक पूर्ण कराकर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।