14 कोसी परिक्रमा वर्ष 2023

        अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए लगभग 42 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है प्रत्येक वर्ष 14 कोसी परिक्रमा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी तिथि पर शुरू हो जाती है धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय नवमी पर किया गया पूण्य कार्य पूर्ण होता है। इस बार अयोध्या में पिछले वर्ष से अधिक भक्त गण अयोध्या आये हैं। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार परिक्रमा में लगभग 15 लाख भक्तगण आए। भक्तों ने सरयू में स्नान कर बाबा नागेश्वर नाथ को जल चढ़ाया जन्मस्थली एवं हनुमान जी महाराज का दर्शन किया तथा परिक्रमा में गए। भक्तों में बड़ा उत्साह था।
          परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने भंडारे की व्यवस्था की निशुल्क दवा की व्यवस्था आराम करने की व्यवस्था चाय पिलाने का कैंप लगाया
        इसी क्रम में 14 कोसी मार्ग पर अफीम कोठी के निकट धारा रोड के पहले यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें लोगों को निःशुल्क  दवाओं का वितरण तथा मरहम पट्टी आदि का कार्य किया गया।
      इसी के साथ ही चिकित्सा शिविर के बगल में अग्रवाल सभा अयोध्या द्वारा बड़े लेवल पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई जिसमें अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी का उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने