पेंशनर दिवस का आयोजन सत्रह दिसंबर को।


      अयोध्या। जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को गांधी सभागार, आयुक्त कार्यालय अयोध्या परिसर में पूर्वान्ह 11ः00 बजे पेंशनर दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पेंशनर दिवस में जिले के समस्त कार्यालयाध्यक्षों अथवा कार्यालय के किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी को उपस्थित होना अनिवार्य है, जिससे पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। शासन द्वारा यह भी निर्देश प्राप्त हुआ है कि गत वर्ष दिनांक 17 दिसम्बर 2022 को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकांश कार्यालयाध्यक्ष अनुपस्थित पाये गये। इससे पेंशनर दिवस की प्रभावोत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त गत वर्ष दिनांक 17 दिसम्बर 2022 को आयोजित पेंशनर दिवस में आपके विभाग से सम्बन्धित पेंशनर द्वारा उठाई गयी समस्या के निस्तारण से सम्बन्धित कृत कार्यवाही से भी दिनांक 15 दिसम्बर 2023 तक कोषागार को अवगत करा दिया जाये जिससे सम्बन्धित को अवगत कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षो/आहारण वितरण अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पेंशनर दिवस दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे गांधी सभागार में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, जिससे आपके विभाग से सम्बन्धित पेंशनर द्वारा उठाई गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने