रोजगार मेले में 115 बेरोजगारों को मिली नौकरी।



     अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई०टी०आई०, एवं कौशल विकाश मिशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30 जनवरी, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से राजकीय आई०टी०आई० परिसर अयोध्या में आयोजित रोजगार मेलें में निजी क्षेत्र की तकनीकी / गैर तकनीकी पदों पर प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच० आर० द्वारा 115 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी कम में एक कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यकम का भी आयोजन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी धर्मेन्द्र ने काउन्सिलिंग में आये हुए युवाओं एवं युवतियों को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बताये।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने