नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 150 में अपना बुलडोजर चलाकर 50 पक्के निर्माण वाले फॉर्म हाउस को तोड़ा है। प्राधिकरण ने चेतावनी भी जारी की है कि जिन्होंने भी फॉर्म हाउस पर पक्का अवैध निर्माण कर रखा है, उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द उन निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।
यमुना के डूब क्षेत्र में बने अवैध फॉर्म हाउस पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया है। सोमवार को सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह की अगुआई में 50 से ज्यादा फॉर्म हाउस ध्वस्त किए गए। इनका निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। उन्होंने बताया कि फॉर्म हाउस कई हजार वर्गमीटर में बने थे। इन लोगों ने पक्का कंस्ट्रक्शन किया था। यहां कॉमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी। जिन फॉर्म हाउसों पर कोर्ट का स्टे है वहां यथास्थिति बनी हुई है।