नगर निगम टीम ने घंटाघर में दुकानों को तोड़ना शुरू किया, जिस व्यापारी नाराज, कर सकते हैं सीएम से शिकायत।

      गोरखपुर। शहीद बंधु सिंह पार्क में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए शनिवार रात से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। नगर निगम का कहना है कि ये कार्रवाई केवल उसी दुकानों पर हुई है, जो खाली कर दी गई थीं। बचे हुए दुकानदारों के पास पांच फरवरी तक का समय है। छह फरवरी से सभी दुकानों को तोड़कर जगह खाली कराई जाएगी। देर शाम के बाद से रात तक दुकानों के सामने व्यापारी अपनी वर्षों पुरानी दुकानों को टूटते देखते रहे थे। जबकि उन्हें इस बात का एहसास था कि यह दुकान कभी ना कभी तोड़ी जा सकती हैं।      
   
      नगर निगम की टीम ने शनिवार की देर रात कार्रवाई शुरू की। पहले से खाली हो चुकी दुकानों पर व्यापारियों की सहमति के साथ नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने दुकानों को तोड़ने का काम शुरू किया।


    कई दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अभी दुकान से हम पूरा सामान निकाल नहीं पाए हैं वे सभी रविवार की सुबह मुख्यमंत्री से मिलकर वह मामले की शिकायत करेंगे। उधर, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। जिनकी दुकानें खाली हो चुकी थीं, सिर्फ उन्हें ही तोड़ा गया है।
     अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ध्वस्तीकरण का अभियान रात में ही चलेगा, ताकि यातायात न प्रभावित हो और मलबा आसानी से हटाया जा सके। उन्होंने बताया कि दूसरे पार्क के दुकानदारों को भी पांच फरवरी तक की मोहलत दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने