समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

       समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम महानगर  अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
        कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित साथियों ने 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार/(इंडिया गठबंधन)  अवधेश प्रसाद जी को भारी वोटों से जिताने का संकल्प लिया एवं विभिन्न फ़्रण्टल संगठनों के मनोनीत विभिन्न पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। 
     इस कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव श्री  हामिद जाफर मीसम जी ने किया।

     इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद उपस्थित रहे।
       विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव  जयशंकर पाण्डेय , पूर्व राज्य मंत्री  तेज नारायण पांडे, पूर्व विधायक अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां, जिला अध्यक्ष  पारसनाथ यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष  रक्षाराम यादव तथा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने