मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के बारुन बाजार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा से टिकट मिलने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा के प्रथम आगमन पर बारुन बाजार में सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह का समर्थकों ने 21 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और समर्थकों ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष नवल जायसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर कौशल, कोटेदार पंकज कौशल, प्रधान प्रतिनिधि ममता सिंह, पूर्व प्रधान हरिओम कौशल,शैलेश जयसवाल, बृजकिशोर कौशल, श्यामलाल कौशल, संजय श्रीवास्तव, संगीता देवी,गंगाजली,रामदेव कौशल, राहुल गुप्ता, सतीश गुप्ता, गोविंद लाल, शिवकुमार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।