वाराणसी में बनेगी पहली ग्रूप हाउसिंग सोसाइटी, मिलेंगे सस्ते फ्लैट।

      वाराणसी। अल्प आय वर्ग के लिए विकास प्राधिकरण ने 86 घंटे में व्यावसायिक एवं अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत नक्शा पास किया है। रिंग रोड फेज एक के दांदूपुर में रोडवेज बस स्टैंड के बगल में प्रस्तावित छह मंजिला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी 2817 वर्ग मीटर में बनेगी, जिसमें कुल 65 फ्लैट बनेंगे।।
       ग्राउंड और प्रथम तल पर दुकान और ऑफिस के लिए स्थान होगा। इस योजना के तहत लोगों को बाजार रेट से सस्ता फ्लैट मिलेगा। निर्माण के साथ ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम खुलेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। नई काशी की कल्पना रिंग रोड के किनारे की गई थी।

    वीडीए उपाध्यक्ष ने की पहल

विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 में रिंग रोड के किनारे ग्रुप हाउसिंग, अपार्टमेंट, माल, हास्पिटल, पेट्रोल पंप, स्कूल-कालेज और कारखानों के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की गई है। रिंग रोड के किनारे नई काशी की कल्पना को धरातल पर उतारने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बड़ी पहल की है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने