भाजपा प्रत्याशी ने कुरावन में ग्रामीणों से जन संवाद कर मांगा वोट।



मिल्कीपुर -अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर कुचेरा मंडल के आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं से वोट की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कुरावन गांव में विक्रम सिंह काका तथा बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने सांसद प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने सांसद प्रत्याशी को लोगों से भारी मतों से जिताने की अपील की।
   जन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुरावन के पूर्व प्रधान यशवन्त सिंह,पवन पाण्डेय बोड़ेपुर,कुलदीप सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सेक्टर प्रमुख उमेश तिवारी, दुर्बिल पाण्डेय,महेश शास्त्री, दिलीप तिवारी, रमाकांत शुक्ला, दिवाकर शुक्ला, महेश कोटेदार, सचिन सिंह, मुनई तिवारी, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने