अयोध्या में करूर वैश्य बैंक का उद्घाटन।

     अयोध्या। अयोध्या में करूर वैश्य बैंक का उद्घाटन अयोध्या राम पथ पर खवासपुरा में बैंक के चेयरमैन डॉक्टर मीना हेमचंद्रा ने फीता काट कर किया। दीप के प्रज्वलन के बाद माता की पूजा करके बैंक के कार्य का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर मीना हेमचंद्र ने बताया की ऑल इंडिया में हमारी ब्रांच है 108 वर्ष पुरानी हमारी बैंक है पूरी इंडिया में 840 ब्रांच फैली है उत्तर प्रदेश में भी अयोध्या ब्रांच को लेकर हमारी 60 ब्रांच हो गई है। हमारी बैंकिंग सेवाएं उच्च श्रेणी की है करूर वैश्य बैंक को बैंक का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में यह ख्याल आया कि अयोध्या राम की जन्मस्थली है वहां पर भी हमारी एक शाखा होनी चाहिए जिससे हमें राम की नगरी में भी लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा यह मेरा सौभाग्य है।
         बैंक के सर्किल हेड मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास अपने कस्टमर को अच्छी सेवा देने का रहता है। हम कस्टमर को अपना भगवान मानते हैं अन्य बैंकों से बैंकिंग सेवाएं उच्च श्रेणी की है उन्होंने बताया कि हमारे अयोध्या के ब्रांच मैनेजर मोहित निगम बहुत ही जुझारू व्यक्ति है एक महीने के अथक प्रयास के बाद अपने सहायक सौरभ श्रीवास्तव के सहयोग से सर्किल हेड मनोज मेहरोत्रा के दिशा निर्देश में अयोध्या की शाखा खोली जा सकी है। अब तक जो भी ब्रांच खोली गई है उसमें कम से कम तीन-चार माह का समय लगा है। अयोध्या नगरी में राम की कृपा से एक महीने में ही यह शाखा खोली जा सकी है। इस उद्घाटन समारोह में लखनऊ के ब्रांच मैनेजर अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने