वाराणसी। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर जारी की कार्यवाही। विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। वहीं भवन को सील कर दिया। प्रवर्तन दल की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं मैं मचा उहा पोह, सभी परेशान।
मुगलसराय वार्ड के महावलपुर/करवत में सत्यम चौबे पुत्र नाथू बिहारी चौबे ने बगैर ले-आउट स्वीकृत कराए चार बीघा में अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार व अवर अभियंता पीएन दुबे के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया।
वार्ड-चेतगंज में अंशुल गुप्ता द्वारा भवन आर्य नगर पिपलानी कटरा सरोज पैलेस के पीछे, वार्ड-चेतगंज में लगभग 35 X 35 के क्षेत्रफल में बी+जी+3 तलों का निर्माण कर एफएसबी को कवर करते हुए तृतीय तल पर शटरिंग का कार्य किए जा रहा था। निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर निर्माण बंद कराने का आदेश दिया गया था। हालांकि इसका कोई असर नहीं हुआ। इस पर वीडीए की टीम ने भवन को सील कर दिया। यह कार्यवाही जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियन्ता रविन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में की गई।