प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस के लिए सीएम योगी ने मुख्य सचिव से सवाल पूछा- क्या दिक्कत आ रही है?

     उ0प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर चल रहे शिक्षकों के विरोध के बीच  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम को बुलाकर इस मुद्दे पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि दिक्कत कहां आ रही है। मुख्य सचिव के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक संगठनों से बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि  पहले शिक्षकों से वार्ता कर उनसे सहमत बनाये।      
       प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में आठ जुलाई से डिजिटल उपस्थिति की शुरुआत हुई है। पहले दिन से ही शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। और जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इस मुद्दे पर रार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को बुला कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि शिक्षक विरोध क्यों  कर रहे है। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव के सुझाव पर सहमति देते हुए मुख्यमंत्री ने फिलहाल सख्ती के बजाए शिक्षकों को बातचीत के माध्यम से मुद्दे को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
   अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देश में राहत देते हुए अटेंडेंस लगाने का समय आठ से बढ़ाकर 8.30 बजे तक कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने