जिला पंचायत अध्यक्ष ने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।


     अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह का 12 जुलाई को 3 साल का कार्यकाल पूर्ण हुआ। इस परिपेक्ष्य में रोली सिंह ने कहा की अयोध्या जैसी पूण्य भूमि पर जनता की सेवा करने का मौका हमें मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि हम सदैव जनता का दरबार लगाते हैं और उनकी समस्या का समाधान करते रहते हैं। उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदर्शों के अनुरूप प्राप्त संसाधनों से देव तुल्य जनता जनार्दन के हित का ध्यान रखते हुए जो कार्य किया है उसके बारे में आपसे जानकारी साझा करना ही आज की वार्ता का मुख्य उद्देश्य है। 
       जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ग्रामीण जनता के लिए सड़कों नाली आदि का निर्माण के साथ अमृत सरोवरों का निर्माण द्वार द्वार पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से पूरे मनोयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मार्गों की मरम्मत/ गड्ढा मुक्त मरम्मत 2023 24 में 35.53 किलोमीटर तथा 3 वर्षों में कुल 77. 877 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण का कार्य कर कर जनता को अर्पित किया है। 23-24 में 2.620 किलोमीटर तथा कुल 3 वर्षों में 16.52 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य सुगम आवागमन हेतु जनता को अर्पित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में  प्रकाश की व्यवस्था 5807 एलईडी लाइट लगाया जा चुका है।
          जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जन सहयोग से माननीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण कराया गया है। पार्कों का सुंदरीकरण कार्य भी कराया गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव पूर्व विधायक गोरखनाथ पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को बुके देकर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने