राहुल गांधी के सदन में हिंदू वाले बयान पर अयोध्या के सभी संत महंत नाखुश।


    अयोध्या। राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर सभी संत महंत नाखुश इस परिप्रेक्ष्य में अयोध्या के "बड़ा भक्तमाल छावनी गौ संत सेवा ट्रस्ट" में बड़ी संख्या में संतो महंतों ने एक सभा की।
    जिसमें महंत रामशरण दास,जयरामदास सीताराम शरण महंत बड़ा स्थान तथा तमाम संतों महंतों ने अपने वक्तव्य में राहुल गांधी के सदन में हिंदू वाले बयान को निंदनीय कृत बताया और कहा कि जो हिंदू को हिंसक कहता है वह हिंदू है ही नहीं।
   इसी क्रम में आचार्य रामानंद श्री राम कुंज रामघाट अयोध्या ने प्रेस को बताया कि बहुत गलत बात है राहुल गांधी ने संसद में जो बयान दिया है वह  अमर्यादित है। हिंदुस्तान में रहकर जो हिंदुओं का स्थान है वहां पर ही हिंदू की निंदा करना और हिंसक कहना हमारे घर में ही रहकर हमें हिंसक कहना यहां पर राहुल गांधी को तो रहने का अधिकार ही नहीं है। यहां तो सर्वे भवंतु सुखन: सूत्र लगता है यहाँ हिंदू मुस्लिम सिख इसाई बड़े प्रेम से आपस में रहते हैं लेकिन ऐसा कह कर वह हिंदुओं के बीच में फूट डालकर शासन करना चाहते हैं और उन्हें इसका सबक आने वाली विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में और अभी जो अयोध्या की मिल्कीपुर की सीट है उन्हें पता चल जाएगा की हिंदुओं का क्या स्वरूप है राहुल गांधी द्वारा कह गए शब्द की हम निंदा करते हैं, उन्हें तमीज नहीं है, उन्हें ज्ञान नहीं है। हम सभी देश के कोने-कोने में जाकर कांग्रेस के लोगों का विरोध करेंगे जो उनके अनुयाई हैं और उनके तलवा चाटने वाले उनके पीछे-पीछे चलने वाले लोग हैं। हिंदू सहिष्णु है हमारे देश में हर प्रकार के लोगों को रहने का अधिकार है कांग्रेस की नस्ल में ही हिंसा छपी है कश्मीर में हिंसा का कारण वही है सन 84 में सिख बंधु मारे गए उनके भी हिंसा का कारण कांग्रेस ही है हम उन्हें सिखा देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने