अयोध्या। कावड़ यात्रा/ श्रावण शिवरात्रि /सावन झूला के संबंध में अयोध्या, देवी पाटन,बस्ती मंडलों की समीक्षा बैठक मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशांत कुमार पुलिस महानिदेशक की संयुक्त अध्यक्षता में अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यालय में संपन्न हुई।
प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते में शासन की तरफ से यही प्रयास होगा की जो भी श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं लेटेस्ट से लेटेस्ट सुविधा मोहैया कराई जाए जिससे उन्हें कोई असुविधा ना हो। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं जो भी कांवड़ शिविर लगेंगे जो श्रद्धालु आए उनके रहने के स्थान पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जिससे लोग कैमरे की नजर में रहे। जिससे दर्शनार्थियों का पूरा लाइव कंट्रोल रूम में पता लग सके कि कहां पर क्या हो रहा है किसी प्रकार की परेशानी पर उस स्थान पर जाकर कंट्रोल किया जा सके। सभी विभाग के लोग मौजूद रहेंगें जैसी जरूरत हो वह पूरी हो सके।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुविधाओं और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दो लेवल के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे एक आधिकारिक लेवल पर एक नीचे लेवल पर जिससे आसपास के लोग आपस के जिले में एक दूसरे से जुड़े रहें भीड़ बढ़ने की दशा में कंट्रोल किया जा सके। प्रशासन को यह बता दिया गया है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी पार्किंग के लिए स्थान अभी से नियत कर लिया जाए जिससे गाड़ी की पार्किंग दूर ना हो, दूर होने की दशा में उन्हें दर्शन के लिए दूर तक चलना पड़ेगा। दर्शनाथियों को परेशानी ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा निर्देश दिया गया है कि नदी में जो भी चिन्हित स्थल है या बैरिकेडिंग है लोग वहीं पर लोग स्नान करें। इस बात का लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा अवगत किया जाता रहे। एस बी आर एस और गोताखोर भी वहां पर मौजूद रहेंगे। जो भी व्यवस्था अन्य विभागों के साथ मिलकर की जा रही है जिससे जो भी श्रद्धालु यहाँ पर आ रहे हैं वह अच्छा अनुभव कर सकें। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की चिंता इसी बात पर बनी हुई है कि जो भी आयोजन होने वाले हैं उसमें किसी प्रकार की विघ्न बाधा न उत्पन्न हो और हर तरह की सुविधा समय से ही पूर्ण कर ली जाए। इसके लिए शासन पूरी तरह से कटिबंध है और इस बात की पूरी मॉनीटरिंग कर रहा है जितने भी आवागमन के मार्ग हैं उसमें गड्ढे ना हो। श्रद्धालुओं के लिए जहां भी कैंप लगाए जाएं वह सड़क से निकट हो इनकी व्यवस्था के लिए 1500 सफाई कर्मी अतिरिक्त लगाए गए हैं कुछ स्थानों पर जहां चढ़ाई है या रास्ता नीचा है वहां फ़िसलन की स्थिति ना बने। इसके लिए मैटिंग की व्यवस्था की जाए लगातार वहां पर सफाई करते रहें ताकि फ़िसलन ना हो सके। यह व्यवस्था की जा रही है जहां पर ज्यादा लोग इकट्ठा हो वहां पर जेंट्स और लेडीज चिकित्सक तथा महिला कर्मी आदि मौजूद रहे, वहां फर्स्ट एड की सारी सुविधाएं भी उपलब्ध रहे।
Tags
समीक्षा बैठक