अयोध्या। सबेरे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां सरयू में आस्था की डुबकी लगया तथा सरयू जल लेकर हर हर महादेव व जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नागेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
नागेश्वर नाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया। जलाभिषेक।
राम की पैड़ी पर स्थित भगवान राम के पुत्र महराज कुश के पौत्र द्वारा स्थापित प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक लाखों भक्तों ने किया। जलाभिषेक के साथ ही सावन मेला की शुरुआत हो गई हैं।
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार पर यहां दर्शन पूजन करने आए लाखों श्रद्धालुओं से अयोध्या के घाट व मंदिर पूरे दिन भरा रहा। जयकारों के बीच दर्शन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।
प्रशासन ने सावन के सोमवार को लेकर राम नगरी में रूट डायवर्जन श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। घाटों पर पीएसी के जवान और जल पुलिस की तैनाती रहे । वही प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई । सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में अन्य जनपदों व प्रान्तों से कांवड़ियों का भी आना प्रारंभ हो गया हैं।
अधिकारियों की चौकसी से मेले में शांति व्यवस्था बनी रही
मण्डलायुक,डीएम,एसएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहकर मेले पर नियंत्रण करते रहे। वहीं सावन के प्रथम सोमवार पर आईजी प्रवीण कुमार ने अयोध्या पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर पहुँचकर मातहतो को विशेष हिदायत दी। आईजी ने खुद भी मंदिर में क जलाभिषेक किया। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सावन सोमवार और कावड़ यात्रा को लेकर पूरे रेंज में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किए गए हैं। श्रद्धालुओं और कावड़ यात्रा कर रहे कांवरियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया।