प्रादेशिक समाचार: कांवड़ यात्रा के रास्तों पर नेम प्लेट विवाद और हलाल को लेकर यूपी की योगी सरकार ने बड़ा खुलाशा किया है। प्रदेश सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही खाने-पीने की दुकानों पर नाम लिखे जाने के फैसले पर रोक लगा दी है लेकिन, सरकार अपनी बात पर कायम है। योगी सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा मामला सुप्रीम कोर्ट में ही पड़ा है, जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता है तब तक कोई भी अन्य बात करना ठीक नहीं है।
मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि सरकार नेम प्लेट को लेकर अपने फैसले पर अड़िग है, और रहेगी भी। वहीं उन्होंने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि सरकार इस फैसले से भी पीछे नहीं हटी है। हलाल प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई पहले की तरह ही जारी रहेगी। हलाल प्रोडक्ट्स की बिक्री किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।