गोरखपुर। शनिवार की प्रातः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीपीनगर फ्लाईओवर, सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण करते हुए देवरिया बाईपास पहुंचे और बाईपास से कनेक्ट होने वाले फ्लाईओवर की स्थित जाना उसी समय उनकी नजर सड़क किनारे एक परिवार पर पड़ गई। परिवार की दीन हीन दशा को देख कर सीएम योगी उनके पास गये। उन्होंने सबसे आगे खड़ी उस परिवार की महिला से बातचीत की। उसने अपना नाम मंजू बताया।
मंजू नाम की महिला से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या आप यहीं रहती हैं। महिला के हां कहने पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि पक्का आवास क्यों नहीं बना है। इस पर महिला ने उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति का बताया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या यह जमीन आपकी है, आपको पीएम आवास नहीं मिला। आवास की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पक्का भरोसा दिलाया। जिससे मंजू की आंखें खुशी से छलक उठीं। उन्होंने हाथ जोड़कर सीएम का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद मंजू ने कहा, 'धन्य हैं महाराज जी। उनकी कृपा से अब हमारे परिवार की समस्या दूर हो जाएगी और पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो जाएगा।