गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही कौशांबी डिपो से स्लीपर बसें चलाने जा रही है। इनमें से अधिकतर बसें पूर्वांचल और उत्तराखंड के शहरों के लिए चलाई जाएंगी। लंबी दूरी वाले रूटों पर पैसेंजर्स लगातार स्लीपर बसों की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
गाजियाबाद रीजन को 250 बसें आवंटित की गई हैं। गाजियाबाद रीजन से 20 एसी स्लीपर बसों की डिमांड की गई थी। इनमें से 10 स्लीपर बसें केवल कौशांबी डिपो से चलाई जाएंगी, बाआकी 10 स्लीपर बसें साहिबाबाद डिपो को मिलेंगी जो कश्मीरी गेट और आनंद विहार से चलेंगी।