100 बेड कंबाइंड हॉस्पिटल कुमारगंज में डॉक्टर अनिल कुमार तैनात।

     अयोध्या। प्रयागराज के रहने वाले वर्ष 1971 में जन्मे डॉक्टर अनिल कुमार एमबीबीएस एमडी मेडिसिन की तैनाती माह अगस्त 2024 में 100 बेड कंबाइंड हॉस्पिटल में हुई। वर्ष 2000 में इन्होंने चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर  फैजाबाद में तैनाती ली हरन्टीनगंज और पूरा बाजार में रहे। 2003 से 2005 तक इनकी तैनाती अयोध्या श्री राम हॉस्पिटल में रही 2007 में अंडर सीएमओ होकर चित्रकूट गए तथा 2012 में पुनः जिला चिकित्सालय फैजाबाद में आए। 2017 में श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या में तैनात हुए तथा 2018 में सीएमएस पद का कार्यभार संभाला। 2021 में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर सुल्तानपुर में तैनात हो गए। वर्तमान में माह अगस्त 2024 में 100 बेड कंबाइंड हॉस्पिटल कुमारगंज में सीएमएस के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ अनिल कुमार एक अच्छे फिजिशियन होने के साथ हार्ट की बीमारी पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। डॉक्टर अनिल कुमार पूर्व से ही व्यवहार कुशल रहे, किसी भी मरीज को देखने में अपना पूरा समय देते हैं खास बात तो यह है कि यह इतने मधुर भाषी हैं कि उनके पास पहुंचते ही मरीज की आधी बीमारी यूं ही ठीक हो जाती है। उनके आने के पूर्व कुमारगंज हॉस्पिटल की स्थिति कुछ और थी लेकिन वहां के लोग डॉ अनिल कुमार के आने से इनके व्यवहार से काफी प्रसन्न है। निश्चित रूप से यह अस्पताल को और आगे तक ले जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने