अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म पर विधानसभा में बोले सीएम योगी,ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे।



     लखनऊ-अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरोपी समाजवादी पार्टी का है,उसने पिछड़ी जाति की बच्ची के साथ कुकृत्य किया,वो समाजवादी पार्टी के सांसद के साथ घूम फिर रहा था,लेकिन पार्टी के नेताओं के मुंह में दही जमा है,समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या उन्हें माला पहनाया जाएगा।

    अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके नौकर राजू खान को गिरफ्तार किया है।इस घटना के बाद फैजाबाद (अयोध्या)से सपा सांसद अवधेश प्रसाद से इस बारे में पूछा गया था,लेकिन उन्होंने इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया था और कहा था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।अब सीएम योगी ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया और कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।एनसीपीसीआरकी ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा गया है।पत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।एनसीपीसीआर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया और कानूनी कार्यवाही के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने