अयोध्या। नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का जन्मदिन नगर निगम के तिलक सभागार में धूमधाम से मनाया गया। जिसके संयोजक आरिफ आब्दी रहे। महापौर के जन्मदिन के मौके पर 21 किलो का केक काटा गया और आरिफ आब्दी और उनके साथियों ने 51 किलो की माला महापौर को पहनाकर दी बधाई। इस अवसर पर नगर निगम के समस्त वार्डों के पार्षद और नगर निगम के कर्मचारियों ने बुकें और स्मृति चिन्ह देकर महापौर को जन्मदिन की बधाई दी।
आरिफ आब्दी ने बताया कि आज अयोध्या का जो विकास हो रहा है उसमें बहुत बड़ा योगदान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का है। आज महाराज जी का जन्मदिन है तो पूरी अयोध्या महाराज जी के दीर्घायु होने की कामना कर रही है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मैं आरिफ आब्दी उनके साथियों और सभी वार्डों के पार्षद एवं नगर निगम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे जन्मदिन को इतना विशेष बनाया। इस कार्यक्रम में पार्षद अनुज दास, अजय पांडे,अमर निषाद, सोमू यादव, अखिलेश पांडे, अनिल सिंह,विजयेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।