निचलौल। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राजमार्ग 730 पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण के लिए शहर में चिन्हित किए गए स्थानों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण की हद में आने वाली अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान और निर्माण हटाने में जुट गये।
NHAI के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज से ठूठीबारी नेपाल सीमा तक होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के निर्माण के लिए बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। पहले चरण में सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटान की गई है। जो शहर के बाहरी हिस्से में हुई है। अब शहर क्षेत्र में पड़ने वाले दो किलोमीटर दूरी में सफाई शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार शहर में सड़क के बीच से दोनों पटरी पर 22 मीटर निर्माण कराया जाना है।