अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी करिअप्पा मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय सहादत गंज में संपन्न हुई। इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान चलाने पर जोर दिया गया साथ ही स्वच्छता अभियान चलाने तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाना तय हुआ।
दिनांक 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाला जाना, यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यालय निकट रेलवे स्टेशन से चलकर शहीद स्मारक चौक तक होगी।
बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सचिन सरीन दिनेश कनौजिया आचार्य रमेश पांडे चेतन गुप्ता अरविंद सिंह रमेश मणि त्रिपाठी वीरेंद्र वर्मा गणेश गुप्ता विजेंद्र जय सवाल हुकुम केस अमरजीत सिंह पवन मौर्य सद्दाम राजकुमार श्रीवास्तव एवं अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।