अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल फैजाबाद ने अपनी 17 सूची मांगों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल कार्यालय पर दिया धरना। यह धरना मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिया गया। जिसमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा दिए जाने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती अवकाश ग्रेच्युटी तथा आवास भत्ते का लाभ प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी तत्काल दिया जाए तथा कुल मिलाकर 17 सूत्री मांगों को लेकर दिया गया धरना। सायं 4:00 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ओमप्रकाश गुप्ता संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल, उप शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल को दिया गया।
इस धरने में मौजूद रहे राजन सिंह बाराबंकी दीपक सिंह जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर मनोज सिंह बाराबंकी सुशील कुमार एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह कार्यकारिणी सदस्य अरुण सिंह अध्यक्ष मंडल अयोध्या एवं राजेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष अयोध्या सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने इस धरने में भाग लिया।
Tags
धरना।