यूपी के सरकारी ऑफिस में अगर प्राइवेट कर्मी काम करते मिले तो होगी शख्त कार्रवाई, सीएम योगी का फैसला।

      यूपी में योगी सरकार ने सरकारी कार्यालय में किसी भी प्राइवेट आदमी को रखकर काम करने पर कठोर कार्रवाई के लिए कहा। राजस्व कार्यालय और थानों के अंदर प्राइवेट कर्मचारियों को किसी भी दशा में ना रखा जाएं। अगर कोई भी प्राइवेट कर्मचारी किसी भी एसडीएम की गाड़ी या थानों में तैनात पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
     सीएम ऑफिस ने ऐक्स हैंडल से गुरुवार को पोस्ट किया। लिखा गया कि सरकारी कार्यालय यथा-राजस्व, पुलिस, थानों में कोई भी प्राइवेट कर्मी कार्य करता न मिले, ऐसा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वादों की समीक्षा प्रतिदिन जिला स्तर पर की जाए। थाने में आने वाली शिकायतों की उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा हो।
        इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गांव में सप्ताह में एक बार चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकाला किया जाय। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अविलंब कार्रवाई की जाए। 
      सीएम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने पर उसे बदलने के लिए समय सीमा में ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने