विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर (सुरक्षित) में प्रबल दावेदारी।

        अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का समय नजदीक आ रहा है विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर (सुरक्षित) हेतु एक और प्रबल दावेदारी सामने आ रही है। बताते चले कि सुरेंद्र कुमार (पासी) वर्तमान समय में उप परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं जो कि परिवहन भवन लखनऊ में बैठते हैं। यह खानपुर मसौधा तहसील सोहावल अयोध्या के रहने वाले हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता एम ए दर्शन शास्त्र तथा एल एल बी  है। इनका राजनीतिक बैकग्राउंड इनके बड़े पिता ताऊजी स्वर्गीय जानकी प्रसाद कांग्रेस से वर्ष 1967 से 1969 तक रहे विधायक रहे। इनके बड़े भाई राजेंद्र कुमार पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। सुरेंद्र कुमार (पासी) परिवहन आयुक्त का कहना है कि अब तक हमने सरकारी सेवा बहुत कर ली है अब देश की सेवा करने का मौका आ गया है पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा से उपचुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने